Monday, 05 Oct 2026

कुएं में गिरी कार, बाइक, 10 की मौत

मंदसौर (27 अप्रैल 25)। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज हेतु मंदसौर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बाइक सवार की पहचान आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह के तौर पर हुई है। हादसा जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावत फंटे में रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुआ। मारुति इको गाड़ी संख्या एमपी 09 डब्ल्यूसी 2452 में 10 से ज्यादा लोग सवार थे, जो उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी मिलने पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए। शवों को कुएं से बाहर निकालने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने रस्सी की मदद से शवों को बाहर निकाला, वहीं कार को क्रेन की मदद से कुएं से निकाला गया। कुएं में जहरीली गैस के कारण, बचाने गए मनोहर सिंह की भी मौत हो गई। उन्होंने 2-3 लोगों को बाहर निकाला था।  हादसे में जान गंवाने वालों में मनोहर सिंह (कुएं में मदद के लिए उतरे थे), निवासी संजीत और गोबर सिंह (बाइक सवार), सीतामऊ जिला मंदसौर, कन्हैयालाल कीर और नागू सिंह, जोगिपिपलिया, पवन कीर, धर्मेंद सिंह, आशा बाई, 

मधु बाई, मांगू बाई और राम कुंवर, खोजनखेड़ा जिला रतलाम शामिल हैं। घटना में माया कीर, प्रियांशी, देवेंद्र और मुकेश घायल हुए हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!