Thursday, 01 Oct 2026

कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान का निधन

धार (17 जुलाई 26)। नगर परिषद, कुक्षी की अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ आदिवासी नेत्री रेलम चौहान का गुरुवार शाम उनके गृह निवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे कुक्षी नगर सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका इंदौर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार दोपहर को ही परिजन उन्हें इंदौर से वापस कुक्षी लेकर आए थे, जिसके बाद शाम को उन्होंने अपने गृह निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 11:30 बजे उनके स्थानीय निवास स्थान से निकाली जाएगी।

उनका राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय और उपलब्धियों से भरा रहा। वे वर्ष 2023 में कुक्षी नगर परिषद की अध्यक्ष चुनी गई थीं। इससे पूर्व वे झाबुआ नपा की अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाला था। उन्होंने झाबुआ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव और कुक्षी विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उनके असामयिक निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।


Tags:

Follow us

This question is not available..!