Tuesday, 29 Sep 2026

कुपवाड़ा सेक्टर में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे

जम्मू (14 जुलाई 24)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि जम्मू के कठुआ में सेना की गाड़ी पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना ने पिछले एक हफ्ते में करीब 10 आतंकियों ढेर किया है। घुसपैठियों के एक समूह को सेना ने रोकने की कोशिश की जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक सेना ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया, जिनके शव बरामद किए जा रहे हैं। ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना ने आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। संदिग्ध आतंकवादियों का एक समूह रात के वक्त भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था लेकिन नाकाम होने के बाद उसे उल्टे पांव भागना पड़ा। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ की कोशिश के दौरान सेना ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसके बाद आतंकियों को वापस लौटना पड़ा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!