Wednesday, 30 Sep 2026

कुलविंदर के समर्थन में उतरे किसान नेता, बोले- कंगना का हो डोप टेस्ट

नईदिल्ली (07 जून 24)। एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड मामले पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली CISF महिला जवान के सस्पेंशन को गलत बताया है।यही नहीं पंधेर ने बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के डोप टेस्ट की मांग की है।  किसान नेता कहना है कि ऐसी खबरें हमारे पास कंगना की तरफ से भी बदतमीजी की गई है।इसके बाद कुलविंदर ने थप्पड़ मारा है। उन्होंने कहा वह पहले भी किसानों, मजदूरों पर पहले भी इस तरह क बयान देती रहीं हैं। इसलिए पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि हम इस घटना को जस्टिफाई नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने CISF जवान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चेतावनी दी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!