Wednesday, 30 Sep 2026

कूनो में नामीबियाई से लाए गए चीते 'पवन' की मौत

नईदिल्ली (28 अगस्त 24)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, KNP में पवन नामक नामीबियाई चीते की मौत हो गई है। श्योपुर स्थित इस पार्क में मंगलवार को चीते पवन (पहले ओबान) की मौत हो गई। पवन का शव एक नाले में पड़ा हुआ मिला। कूनो के डॉक्टरों ने नाले में डूबने से चीते की मौत होने की संभावना जताई है। कूनो प्रबंधन ने जानकारी दी, 'मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन झाड़ियों के बीच नाले के किनारे बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ पाया गया। बारिश के कारण नाला पानी से भरा हुआ था।' इसके बाद कूनो के वेटनरी डॉक्टर्स को सूचित किया गया और बारीकी से जांच करने पर पाया गया कि चीते के सिर सहित शरीर का अगला आधा भाग पानी के अंदर था और शरीर पर कहीं भी कोई बाहरी चोट नहीं दिखी। शुरुआती तौर पर मौत पानी में डूबने से हुई लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!