Wednesday, 30 Sep 2026

केंद्रीय जेल भोपाल में जन्माष्टमी का कार्यक्रम

भोपाल (26 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है। हमारे पर्व-त्यौहार जीवन को आनंदमयी बनाते हैं। अनेक अवसरों पर हम ग्रह, नक्षत्रों की अवस्था के अनुरूप त्यौहारों को मांगलिक अवसर मानकर मंगलकामनाएँ देते हैं। मांगलिक तिथियों पर आने वाले पर्व त्योहार मंगलकामनाऍं देने का अवसर है। शुभकामनाएँ सामान्य अवसरों पर दी जा सकती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केंद्रीय जेल, भोपाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जेल के निकट जेल पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल केंद्रीय जेल में 4 नई बैरक के भूमि-पूजन सहित प्रदेश की विभिन्न जेलों में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। केंद्रीय जेल भोपाल के अंतर्गत संचालित मां सरस्वती कला एवं संगीत विद्यालय की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रम देखा। अपर मुख्य सचिव गृह और जेल एसएन मिश्रा भी उपस्थित थे। जेल महानिदेशक जीपी सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित जन-प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!