Wednesday, 30 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री बिट्टू का विवादित बयान- 'राहुल देश के नंबर-1 terrorist'

नईदिल्ली (16 सितंबर 24)। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकी हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने क कोशिश की है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं।' बिट्टू ने ये विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर कही हैं। बता दें कि रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी ने उन्हें केंद्र में राज्यमंत्री बनाया है।

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने भागलपुर में कहा, मैंने चैंलेंज किया है कोई सिख जो यहां खड़ा है जो किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है। यहां बोल दे भागलपुर में किसी ने उनसे बोला कि आप कड़ा नहीं डाल सकते, किसी ने कहा हो आप पगड़ी नहीं डाल सकते, किसने कहा गुरुद्वारे नहीं जा सकते, एक सिख यहां खड़ा होकर कह दे, मैं अभी बीजेपी छोड़ दूंगा। चिंगारी लगाने के लिए पहले मुस्लिमों को यूज करने की कोशिश की, अब नहीं हुआ तो बिल्कुल बॉर्डर पर जो सिख हैं जो देश की रक्षा करते हैं उनमें फूट डालने की कोशिश करते हैं।

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू ने अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सिखों को लेकर दिए एक बयान से खफा होने के बाद उन्हें आतंकी बताया है। राहुल गांधी ने वर्जीनिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोगों से बातचीत की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि RSS कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है।  कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं। या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं।  


Tags:

Follow us

This question is not available..!