Saturday, 03 Oct 2026

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़

जलगांव (02 मार्च 25)। महाराष्ट्र के जलगांव के कोथली गांव में आवारा लड़कों ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी समेत अन्य लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने की । मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह घटना मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान हुई, जहां युवकों के एक समूह ने कथित तौर पर मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों को परेशान किया। आरोपियों ने मोबाइल फोन पर उनकी तस्वीरें लेने की भी कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अपराधी पहले ही भाग चुके थे। घटना के बाद खडसे अपनी बेटी, बड़ी संख्या में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं। 

पत्रकारों से बात करते हुए खडसे ने मराठी में कहा, 'मैं केंद्रीय मंत्री और सांसद के तौर पर नहीं बल्कि न्याय मांगने वाली मां के तौर पर पुलिस स्टेशन आई हूं।'र मेरी अपनी बेटी सुरक्षित नहीं है, तो दूसरों की क्या स्थिति होगी? मैं कानून के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर जनप्रतिनिधि की बेटी को परेशान किया जा रहा है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या? मैं मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की मांग करूंगी।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!