Thursday, 01 Oct 2026

केंद्र और पुलिस को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस जारी

नईदिल्ली (23 जुलाई 26)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए 4 हफ्तों के भीतर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को घटना से जुड़े सभी वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को निर्धारित की गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!