Wednesday, 30 Sep 2026

केंद्र में एक पंगु सरकार जो INDIA गठबंधन से हारी: राहुल गांधी

नईदिल्ली (13 जून 24)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार 'पंगु' है और विपक्ष ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भगवा दल को करारा झटका दिया है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश की जनता ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट संदेश दिया है और इसलिए प्रधानमंत्री को अब अपना रवैया बदलना होगा। कांग्रेस नेता ने राज्य के वायनाड जिले के कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '"सच्चाई यह है कि आज केंद्र में एक पंगु सरकार है। ‘इंडिया' गठबंधन ने उसे इतनी बुरी तरह से हराया है कि वह ठीक से नहीं चल सकती। निश्चित रूप से यह ऐसी सरकार नहीं है जो देश का नेतृत्व करने में सक्षम हो।' 

वायनाड लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार भारी अंतर से जीतने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘इंडिया' गठबंधन ने 'नरेन्द्र मोदी के विचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।' उन्होंने कहा, 'आज आप जिस नरेन्द्र मोदी को देख रहे हैं, वह चुनाव से पहले के नरेन्द्र मोदी से बिल्कुल भिन्न है।' इससे पहले, उन्होंने दिन में मलप्पुरम जिले के एडवन्ना में कहा, 'आप देखेंगे कि दिल्ली में जो सरकार बनी है, वह एक पंगु सरकार है। विपक्ष ने भाजपा को करारा झटका दिया है। आप देखेंगे कि नरेन्द्र मोदी का रवैया भी बदला होगा।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!