Friday, 09 Oct 2026

केंद्र सरकार का कर्मियों को 30 दिन के बोनस का ऐलान

नईदिल्ली (30 सितंबर 25)। त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। मोदी सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए उत्पादकता-संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 2024-25 के लिए यह बोनस 6,908 रुपए तय किया गया है।

यदि किसी कर्मचारी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा आधार पर बोनस मिलेगा। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी, एड-हॉक कर्मचारी और तीन साल से निर्धारित दिनों तक काम करने वाले कैजुअल लेबरर भी बोनस के दायरे में आएंगे। कैजुअल लेबरर के लिए बोनस 1,184 रुपए तय किया गया है। कर्मचारी केवल तब पात्र होंगे जब वे 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहें। जो इस तिथि से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण बाहर हुए, उनमें से छह महीने से अधिक सेवा करने वाले कर्मचारी ही इस लाभ के हकदार होंगे। डेप्युटेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा। बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपए मासिक वेतन पर की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, 7,000 × 30 + 30.4 = 6,907.89 रुपए, जिसे 6,908 रुपए तक राउंड किया गया। यह कदम लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत और खुशी देगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!