नईदिल्ली (07 जुलाई 26)। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने पूर्व सीएम के सिविल लाइंस के 6-फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले को एक आधुनिक स्टेट गेस्ट हाउस और हाई-टेक कल्चरल सेंटर (सांस्कृतिक केंद्र) के रूप में बदलने का फैसला लिया है। इसका इस्तेमाल अब VVIP मेहमानों के स्वागत और मेजबानी के लिए किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने इस सरकारी परिसर के कायाकल्प के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। इस हाई-टेक कल्चरल सेंटर में अब देश- विदेश से आने वाले मेहमानों, सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, VVIPs और उच्च पदस्थ अधिकारियों के ठहरने के लिए एक स्थायी और आधुनिक व्यवस्था में बदला जाएगा। इस बंगले के एक हिस्से को अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक और राजकीय कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब यह बंगला किसी भी सीएम का आधिकारिक निवास न रहकर एक राज्य की संपत्ति बन जाएगा।