जयपुर (16 जून 26)। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर कथित तौर पर हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा स्थल में प्रवेश के दौरान कुछ युवकों ने अभिजीत दीप्के को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। राजस्थान पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपी ने बताया यह लोगों को देश के खिलाफ भड़का रहा है। हां मैंने मच्छर को थप्पड़ मारा है।
आरोप है कि युवकों ने उन्हें लगातार कई थप्पड़ मारे। घटना के बाद हमलावर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में 3 से 4 युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। वहीं अभिजीत दीप्के ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का सम्मान करने की अपील की।