Thursday, 01 Oct 2026

क्या ट्रंप के आरोपों पर चुप रहेंगे प्रधानमंत्री: खड़गे

नईदिल्ली (01 अगस्त 25)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की ‘सामरिक स्वायात्तता' पर हमला किया गया है और मुख्य विपक्षी दल देश के साथ खड़ा है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन आरोपों पर चुप रहेंगे जो ट्रंप ने भारत के खिलाफ लगाए हैं?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मोदी सरकार को ‘पीआर' की चिंता के बजाय, देश की चिंता करनी चाहिए।' खड़गे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘युद्धविराम को लेकर ट्रंप के बयानों पर मोदी जी ने संसद में मौन व्रत धारण कर रखा था। अब ट्रंप ने भारत पर जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, क्या उसपर भी मोदी चुप रहेंगे ?' उन्होंने कहा, ‘नरेन्द्र मोदी जी, देश सबसे पहले है और हम देश के साथ हैं।' खड़गे ने कहा, ‘ट्रंप ने हमारे ऊपर 25 प्रतिशत शुल्क और जुर्माना थोपा है। इससे देश के व्यापार को नुकसान होगा, एमएसएमई और किसान पर भी बुरा असर पड़ेगा। कई उद्योगों को भारी क्षति होगी।' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री महीनों से अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बात कर रहे हैं तथा कुछ तो कई दिनों तक वाशिंगटन में डेरा डाले बैठे रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!