Sunday, 27 Sep 2026

क्रिकेटर युवराज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नईदिल्ली (27 अप्रैल 24)। आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटा है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। इसके पहले दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को विश्व कप के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईसीसी ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एम्बेसडर चुन लिया है।  याद दिला दें कि युवराज सिंह ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। आईसीसी ने युवराज को यह ब्रांड एम्बेसडर चुनकर उनका सम्मान किया है। बता दें कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 और आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 जीती थी, दोनों विश्व कप की खास बात रही कि युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!