Wednesday, 30 Sep 2026

क्लीन सिटी से डिजिटल सिटी की ओर बढ़ा इंदौर!

इंदौर (27 जून 25)। इंदौर अब क्लीन सिटी से डिजिटल सिटी की ओर कदम बढ़ा चुका है। इंदौर जल्द ही देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां हर मकान का खुद का एक डिजिटल पता होगा। यह ऐलान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया है। महापौर ने शुक्रवार को बताया की जिस तरह हर इलाके का एक पिन कोड होता है। उसी तरह अब इंदौर में हर घर का खुद का डिजिटल पिन होगा। इस पते को ‘डीपी’ यानी डिजिटल पते के नाम से जाना जाएगा।

इस योजना की शुरुआत 29 जून से होने जा रही है। इस डिजिटल पहल के तहत हर घर के बाहर एक खास डिजिटल प्लेट लगाई जाएगी जिसमें QR कोड होगा। इस QR कोड को स्कैन करते ही उस मकान से जुड़ी तमाम जानकारियां जैसे- प्रॉपर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, पानी व कचरा शुल्क, नागरिक सेवाएं, नजदीकी अस्पताल और एंबुलेंस जैसी सूचनाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगी। उम्मीद है कि नगर निगम का यह प्रयास लोगों को न केवल एक स्थायी पहचान देगी, बल्कि शहरी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी भी बनाएगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!