Wednesday, 30 Sep 2026

खरगे, राहुल ने केंद्र से त्रिपुरा में तत्काल राहत, पुनर्वास का आग्रह किया

नईदिल्ली (22 अगस्त 24)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की जाए तथा उनका पुनर्वास किया जाए। त्रिपुरा में तीन से चार स्थानों पर लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि दो ग्रामीण लापता हो गए।

खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘त्रिपुरा में भारी बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हूं, जहां कई लोगों की जान चली गई है और लगभग 5600 परिवारों ने राहत शिविरों में शरण ली है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।' उन्होंने कहा, ‘केंद्र और राज्य सरकारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास उपाय करने चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अधिक टीमें तैनात की जानी चाहिए। भोजन और चिकित्सा सहायता तत्काल प्रदान की जानी चाहिए।' राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मेरी संवेदनाएं त्रिपुरा के हमारे भाइयों और बहनों के साथ हैं, जो लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण आई विनाशकारी बाढ़ के कारण राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!