Saturday, 03 Oct 2026

खुलासा: पंजाब में हैंड ग्रेनेड से उड़ाने थे सरकारी संस्थान!

चंडीगढ़ (20 मई 26)। पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। DGP गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेश में बैठे हैंडलर के 2 साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं।  

DGP गौरव यादव ने बताया कि, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि बरामद ग्रेनेड राज्य में सरकारी संस्थानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे। इस साजिश का मुख्य मकसद पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और शांति भंग करना था।' इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और BNS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस इस नेटवर्क के सभी लिंक का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए पूरी जांच कर रही है। DGP ने साफ किया कि पंजाब पुलिस आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य के नागरिकों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!