देहरादून (19 अप्रैल 26)। देवभूमि उत्तराखंड में आज से पवित्र चारधाम यात्रा का शंखनाद हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूरा वातावरण भक्तिमय है और मंदिरों को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ के द्वार भी खुल जाएंगे।
अगर आप भी इस साल दर्शन की योजना बना रहे हैं तो इन तारीखों को नोट कर लें। गंगोत्री और यमुनोत्री के आज यानि कि 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ धाम के 22 अप्रैल (बुधवार) को सुबह कपाट खुलेंगे। वहीं अगर बात की जाए बद्रीनाथ धाम की तो 23 अप्रैल (गुरुवार) को भगवान बद्री विशाल के दर्शन शुरू होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।आधिकारिक वेबसाइट uttarakhandtourism.gov.in पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें। 'मैनेज टूर' सेक्शन में जाकर या त्रा की तारीख और धाम का चयन करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद अपना QR कोड और यात्रा पास डाउनलोड कर लें। जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते वे हरिद्वार और ऋषिकेश में बने पंजीकरण केंद्रों पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।