बार्सिलोना (07 मार्च 25)। MWC 2025 इवेंट में दुनिया भर की टेक कंपनियों ने अपने नए डिवाइस और कॉन्सेप्ट डिवाइस को पेश किया। इस इवेंट में सैमसंग ने एक खास फोल्डेबल लैपटॉप पेश किया, जो अपनी अनोखी डिजाइन के कारण सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सैमसंग का नया 'Flexible Briefcase' लैपटॉप एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप कुछ ही सेकंड में ब्रीफकेस के डिजाइन में बदल सकते हैं।
यह लैपटॉप 18.1 इंच के QD-OLED डिस्प्ले पैनल से लैस है, जिसमें 2000 x 2664 पिक्सल का रेजोल्यूशन है और यह 184 PPI पिक्सल डेन्सिटी को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप का डिस्प्ले आकार और इसका डिजाइन इसे कुछ खास यूजर्स के लिए उपयोगी बना सकता है। इसमें दो हैंडल दिए गए हैं, जिनका उपयोग लैपटॉप को फोल्ड करने के बाद ब्रीफकेस की तरह किया जा सकता है। इसके अलावा, लैपटॉप में 4.5R फोल्डिंग रेडियस दिया गया है और इसमें पावर और वॉल्यूम बटन भी शामिल हैं। सैमसंग ने इसे एक टिकाऊ फोल्डिंग डिस्प्ले लैपटॉप के रूप में पेश किया है। फिलहाल, यह एक प्रोटोटाइप है, जिसे कंपनी भविष्य में वाणिज्यिक रूप से लॉन्च करने का प्लान कर रही है। सैमसंग का यह लैपटॉप अपने अनोखे डिजाइन और उपयोगिता के कारण टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।