Monday, 28 Sep 2026

गर्मजोशी के साथ शेख हसीना से मिला गांधी परिवार

नईदिल्ली (10 जून 24)। PM मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने भारत आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद बीते दिन रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में PM मोदी की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई। इस समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड सहित भारत के अन्य पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। साथ ही उनके साथ सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। इस मुलाकात की जानकारी कांग्रेस ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दिया। इस दौरान शेख हसीना ने सोनिया गांध को गले लगाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका और राहुल गांधी को भी गले लगाया।

आपको बता दें कि एक समय था जब शेख हसीना और उनके परिवार पर जान के भी लाले थे, उस समय हमारे देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इनको भारत में न सिर्फ शरण दिया, बल्कि उनकी जान भी बचाई थी। यह बात साल 1975 की है जब बांग्लादेश में तख्तापलट के दौरान उनके पिता शेख मुजीब उर रहमान और परिवार के अन्य सदस्यों की सेना ने हत्या कर दी थी। इस दौरान शेख हसीना अपने पति के साथ विदेश में थी।साल 1975 की वह रात जब शेख मुजीब उर रहमान और उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को दिल्ली में शरण दी, जिसके बाद  वो 1975 से 1981 तक भारत में रहीं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!