Tuesday, 29 Sep 2026

गांवों को सड़क से जोड़ने का काम अटलजी ने किया: गडकरी

ऊना (30 मई 24)। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही भाखड़ा बांध के तहत बनी गोबिंद सागर झील पर 920 करोड़ रुपए की लागत से सबसे बड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कुटलैहड़ क्षेत्र के टक्का में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को 16 हजार करोड़ के रोपवे प्रोजैक्ट दिए हैं। इसी कड़ी में कुल्लू जिला के सुप्रसिद्ध बिजली महादेव को भी रोपवे से जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने 10 वर्ष में कश्मीर से कन्याकुमारी को नैशनल हाइवे के साथ लगभग जोड़ दिया है।

गडकरी ने कहा कि हिंदोस्तान के इतिहास में यदि किसी ने गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने ऐसी योजना बनाई कि आज सभी गांव सड़क से जुड़े हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ हिमाचल प्रदेश को हुआ है। गडकरी ने कहा कि सरकार ड्रोन सिस्टम को भी प्रभावी तरीके से धरातल पर उतार रही है। हिमाचल प्रदेश में इसी ड्रोन सिस्टम से अब दवाइयां पहुंचाने से लेकर ढुलाई तक के सभी कार्य पूरे होंगे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!