Thursday, 08 Oct 2026

गाजा में बड़े एक्शन को तैयार इजराइली सेना, लोग छोड़ें शहर

यरुशलम (10 सितंबर 25)। इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में हालात और गंभीर हो गए हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार सुबह गाजा सिटी के सभी नागरिकों से तुरंत शहर खाली करने का अनुरोध किया है। सेना ने कहा है कि उत्तरी गाजा में जल्द ही बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया जाएगा, इसलिए आम लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।

अब तक इजराइल ने गाजा के कई हिस्सों पर हमले किए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब गाजा सिटी जैसे घनी आबादी वाले इलाके को पूरी तरह खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। सेना ने साफ किया कि इस इलाके में हमास की सबसे मजबूत सैन्य गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि अब तक सेना ने गाजा में 30 ऊंची इमारतों को जमींदोज़  कर दिया है। उनके अनुसार, इन इमारतों का इस्तेमाल हमास अपने  सैन्य बुनियादी ढांचे और छिपे ठिकानों के रूप में कर रहा था। प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू  ने सोमवार को कहा था कि इजराइल गाजा में कम से कम 50 और “आतंक के टावर” गिराने की योजना बना रहा है। उनका दावा है कि इन टावरों से हमास अपने हमले और आतंकी गतिविधियाँ संचालित करता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!