Saturday, 03 Oct 2026

गुजरात के टैब्लो को ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’

नईदिल्ली (31 जनवरी 25)। 26 जनवरी, 2025 यानी 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में गुजरात के टैब्लो ‘आनर्तपुर से एकतानगर तक – विरासत से विकास का अद्भुत संगम’ को ‘पॉपुलर चॉइस अवॉर्ड’ कैटेगरी में लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली में गुरुवार को राष्ट्रीय रंगशाला शिविर स्थित झनकार हॉल में टैब्लो संबंधी अवॉर्ड वितरण समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के करकमलों से गुजरात सरकार की ओर से सूचना एवं प्रसारण सचिव अवंतिका सिंह औलख ने विजेता ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र स्वीकार किए। इस अवसर पर सूचना निदेशक के. एल. बचाणी तथा संयुक्त सूचना निदेशक डॉ. संजय कचोट उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ पाठक, डायरेक्टर-सेरीमोनियल विकास कुमार तथा रक्षा मंत्रालय के विशेष कार्याधिकारी शिव कुमार सहित अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पिछले तीन वर्षों से गुजरात के टैब्लो के पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गुजरात के सभी नागरिकों को हृदयपूर्वक अभिनंदन देते हुए आभार व्यक्त किया है।

वर्ष 2024 के 75वें गणतंत्र पर्व की राष्ट्रीय परेड में गुजरात के टैब्लो ‘धोरडो, वर्ल्ड बेस्ट टूरिज्म विलेज-यूएनडब्लूटीओ’ की प्रस्तुति को भी ‘पॉपुलर चॉइस’ कैटेगरी में पहला स्थान मिला था। इतना ही नहीं, टैब्लोज की श्रेष्ठता की चयन समिति – जूरी की चॉइस में भी गुजरात के इस टैब्लो ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इसी परंपरा में एक और उपलब्धि प्राप्त करते हुए 76वें गणतंत्र पर्व की राष्ट्रीय परेड में गुजरात के टैब्लो ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान प्राप्त कर हैट्रिक लगाने का गौरव हासिल किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!