Tuesday, 29 Sep 2026

गुरुग्राम के मानेसर स्थित कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गुरुग्राम (31 मई 24)। त्तर भारत भीषण ‘लू’ की चपेट में है। दिल्ली हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी देखी गई है। हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में कई फ्लोर भीषण आग की चपेट में है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देख सकते हैं कि कपड़ा फैक्ट्री भीषण आग से धधक रही है। फैक्ट्री से ग्रांउड फ्लोर से लेकर दूसरी, तीसरी मंजिल पर भी आग लगी है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Tags:

Related Post

Follow us

This question is not available..!