Wednesday, 07 Oct 2026

गुरेज घाटी जंगल में आग, जीव-जंतुओं की जान खतरे में

बांदीपोरा (01 दिसंबर 25)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास बागटोर इलाके में लगी भीषण जंगल की आग रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही, जिससे जंगल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया और बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और कई जीव-जंतुओं की जान खतरे में है।

अधिकारियों के अनुसार वन विभाग, वाइल्डलाइफ विभाग, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स की जॉइंट टीमें आग पर काबू पाने और इसे आस.पास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं। आग फॉरेस्ट कंपार्टमेंट 32 से लगी, जो एल.ओ.सी के पास एक दूर और पहाड़ी जगह है। सूखी घास और घनी झाड़ियों ने आग को और भड़का दिया जिससे आग तेजी से फैल गई और शुरुआती काबू पाने की कोशिशों में रुकावट आई। वन अधिकारी जाविद इकबाल ने समाचार एजेंसी को बताया कि कई दिनों तक लगातार ऑपरेशन के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। फिर भी बाकी हॉटस्पॉट को बुझाने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाका बहुत ऊंचा होने की वजह से आग बुझाना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र तक सड़क नहीं है और अग्निशमन गाड़ियां इलाके तक नहीं पहुंच सकतीं। टीमें आग पर काबू पाने के लिए पूरी तरह से हाथ से किए जाने वाले तरीकों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद सभी विभाग के लोग आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पूरी लगन से जमीन पर ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!