Monday, 28 Sep 2026

ग्लोबल स्किल पार्क एशिया का एक मात्र विश्वस्तरीय संस्थान: अग्रवाल

भोपाल (02 दिसंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में स्किल इंडिया के तहत युवाओं को कौशल की आधुनिक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को प्रशिक्षण के लिये सिंगापुर के सहयोग से एशिया के एकमात्र विश्वस्तरीय संत शिरोमणी रविदास ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया गया। यहॉ वैश्विक मानकों के अनुरूप एडवांस्ड तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में नवाचारों एवं एडवांस्ड ट्रेड्स की जानकारी लेने उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के साथ संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कौशल विकास एवं रोजगार सचिव राजेन्द्रन रघुराज एवं अधिकारियों ने जीएसपी की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों, इंडस्ट्री कनेक्ट, एडमिशन प्रक्रिया, पोस्ट प्लेसमेंट सपोर्ट और डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री टेटवाल एवं मंत्री अग्रवाल ने जीएसपी की विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं, क्लास रूम्स, ऑडिटोरियम सहित पूरे संस्थान का भ्रमण किया। मंत्री द्वय ने क्लास रूम में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षण पद्धतियों और अनुभवों को साझा किया। मंत्री द्वय ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिये प्रेरित किया। मंत्री अग्रवाल जीएसपी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप्र के विद्यार्थियों से मिले और सबके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया। मंत्री द्वय ने इस बात पर बल दिया कि ग्लोबल स्किल पार्क तक विद्यार्थियों को लाने के लिये प्रयासों को और सशक्त बनाना होगा। साथ ही इंडस्ट्री के विभिन्न सेक्टर्स की मांग के अनुरूप तय समय-सीमा में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया। विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के साथ ही प्लेसमेंट के बाद भी नियमित फॉलो-अप और पोस्ट-प्लेसमेंट निगरानी को संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल करने के निर्देश दिये।


Tags:

Follow us

This question is not available..!