Tuesday, 29 Sep 2026

घटना की जांच होने दें, अपनी थ्योरी न बनाएं: जो बाइडेन

वाशिंगटन (15 जुलाई 24)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के संबंध में ‘सिचुएशन रूम' ब्रीफिंग के बाद रविवार दोपहर राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने ट्रंप से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। सभी लोग इस घटना के मकसद को लेकर अपनी थ्योरी न बनाएं। FBI और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें। हमारी कोशिश है कि ट्रंप को सुरक्षा दी जाए। 

इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने लोगों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए ट्रंप पर हमले की निंदा की। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड, गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मयोरकास और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे सहित शीर्ष जांचकर्ताओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और ‘सीक्रेट सर्विस' के निदेशक किम चीटल भी बैठक में शामिल थे। राष्ट्रपति बाइडन ने रैली में गोलीबारी की घटना की निंदा की और शनिवार रात को ट्रंप से बात की।

ट्रंप के प्रचार अभियान दल के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार की गोलीबारी के मद्देनजर हैरिस ने मंगलवार को फ्लोरिडा की अपनी प्रस्तावित प्रचार अभियान यात्रा स्थगित कर दी है, जहां उन्हें रिपब्लिकन महिला मतदाताओं से मिलना था। ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को चुनावी रैली में एक युवक ने गोलियां चलाईं और एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी, लेकिन उनकी हालत ठीक है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!