Monday, 05 Oct 2026

घाटी में फिर गूंजी गोलियां, 2 आतंकी ढेर

बारामूला (24 अप्रैल 25)। बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोली बारी में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। चल रहे ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकवादियों के ढेर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। चल रहे ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। मौके से दो AK सीरीज की राइफलें, एक चीनी पिस्तौल, 10 किलो IED (विस्फोटक सामग्री) और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

पहलगाम में आतंकी हमले की खबर के बाद से देश भर में लोगों में गुस्सा फूट रहा है। वहीं कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि है कि कुलगाम के तंगमर्ग इलाके में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सेना ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। तंगमर्ग इलाके में हो रही मुठभेड़ से स्थानीय जनता में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!