Monday, 05 Oct 2026

घाटी में भूकंप से कांपी धरती, मची अफरा-तफरी

जम्मू (12 अप्रैल 25)। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इस दौरान तीव्रता इतनी ज्यादा कि बिल्डिंगें और घर पूरी तरह से हिलने लगे। वहीं आपको बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई है जो कि काफी ज्यादा है। फिलहाल अभी तक इस भूकंप के दौरान किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों और कर्मचारी अपने-अपने ऑफिसों से बाहर निकल आए। वहीं हर तरफ अफरा-तफरी और शोर मच गया। बताया जा रहा है कि भूकंप का एपिसेंटर पाकिस्तान में था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!