Wednesday, 07 Oct 2026

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों का सम्मान

सिवनी (22 अगस्त 25)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले हिमांशु साहू और  गगन सनोडिया को राहवीर योजनान्तर्गत सर्किट हाउस सिवनी में सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। राज्यपाल पटेल ने यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफिक वॉर्डन दल प्रभारी विजय नायक एवं शिवांशु नाग परिहार को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कलेक्टर संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल सिवनी जिले के कुरई विकासखण्ड के ग्राम थांवरझोड़ी भी पहुँचे। राज्यपाल पटेल यहां ग्राम परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामवासियों ने परंपरागत कलश यात्रा और गोंडी नृत्य से राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल पटेल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र, आजीविका मिशन की बहनों को कैश क्रेडिट लिंक योजना का चैक और विद्यार्थियों को नि:शुल्क सायकल का वितरण किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति में ग्राम में परंपरागत खाट बैठक के तहत ‘पेसा’ पंचायत आयोजित हुई। राज्यपाल पटेल ने ग्रामवासियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। इसी तरह राज्यपाल पटेल गुरूवार को बालाघाट जिले के बैहर के ग्राम बिरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही ईमलाबाई मरकाम के घर पहुंचे। उनके बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा की। शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। परिवार के साथ सहभोज में शामिल हुए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!