Monday, 05 Oct 2026

घुटनों के बल बैठाकर बरसाई गोलियां

पहलगाम (24 अप्रैल 25)। जम्मू-कश्मीर का पहलगाम, जिसे आमतौर पर 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है, उस वक्त चीखों और गोलियों की गूंज से दहल उठा जब आतंकियों ने वहां पर्यटकों को निशाना बनाया। मंगलवार को बैसरन इलाके में हुए इस भयावह हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आतंकियों की क्रूरता साफ दिखाई देती है - पहले पर्यटकों को घुटनों के बल बैठाया गया, सिर झुकवाया गया और फिर गोलियां बरसा दी गईं।

वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसके ज़रिए घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच ये हमला घाटी की शांति को चुनौती देने वाली एक और कड़ी बन गया है। इस हमले के बाद पूरे दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने जंगलों, घाटियों और संभावित ठिकानों को घेर लिया है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की मैपिंग की जा रही है ताकि आतंकियों को किसी भी सूरत में भागने का मौका न मिले। सूत्रों के अनुसार, यह हाल के वर्षों में सबसे बड़ा काउंटर-टेररिज़्म ऑपरेशन माना जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!