इंदौर (16 अगस्त 25)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने मप्र के शहर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके तहत इंदौर में चिंटू चौकसे को शहर अध्यक्ष एवं विपिन वानखेड़े को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह राजधानी भोपाल में प्रवीण सक्सेना को शहर एवं अनोखी पटेल को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार मालवा-निमाड़ अंचल के देवास शहर में प्रयास गौतम, ग्रामीण मनीष चौधरी, उज्जैन शहर मुकेश भाटी, ग्रामीण महेश परमार, रतलाम शहर शांतिलाल वर्मा, ग्रामीण हर्ष विजय गेहलोत, शाजापुर नरेश्वर सिंह, हरदा मोहन साई, झाबुआ प्रकाश रांका, खंडवा शहर प्रतिभा रघुवंशी, ग्रामीण उत्तमपाल सिंह, खरगोन रवि नाइक, मंदसौर महेंद्र गुर्जर, नीमच तरुण बाहेती, आगर मालवा विजयलक्ष्मी तंवर, अलीराजपुर मुकेश पटेल, बड़वानी नरेश चौधरी, बुरहानपुर शहर हर्ष रिंकू, ग्रामीण रविंद्र महाजन और धार में स्वतंत्र जोशी को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।