Monday, 28 Sep 2026

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ में अब तक 11 की मौत

बेंगलुरु (04 जून 25)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक 11लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वहीँ 50  से अधिक घायल बताये जा रहें हैं। इस हादसे के बाद जश्न का माहौल मातम में बदल गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अनेक नेताओं ने दुःख प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

बेंगलुरु में एक आरसीबी मैच के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना को लेकर अब बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सचिव ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी और मैच आयोजन के लिए बेहतर योजना की जरूरत थी। भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र बेंगलुरु में भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, '11 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस त्रासदी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।' बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'यह वाकई एक त्रासदी है। समुचित व्यवस्था, योजना और भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण ऐसी हृदय विदारक घटना घटी।  कर्नाटक राज्य सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में विफल रही है।' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हादसा दर्दनाक और चिंतनीय है। ऐसे में सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाना चाहिए। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!