लंदन (22 मार्च 25)। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी अपने अभिनय से हमेशा फैंस का दिल जीतते रहे हैं। सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए एक्टर को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अब हाल ही में उनकी उपलब्धि में एक नया अवॉर्ड शामिल हो गया है। मेगास्टार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। ब्रिटिश सरकार ने 19 मार्च 2025 को चिरंजीवी को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया। उन्हें लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में इस पुरस्कार से नवाजा गया।