Thursday, 01 Oct 2026

चीन की सख्ती से ऑटो कंपनियों पर मंडराया संकट

नईदिल्ली (30 मई 25)। भारत में कार निर्माण कंपनियों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। चीन द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के चलते देश में वाहन उत्पादन जून की शुरुआत से ठप हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योग समूह और प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने सरकार से इस आपूर्ति संकट को हल करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों को बताया कि कई ऑटो पार्ट निर्माता मई के अंत तक अपने स्टॉक से पूरी तरह खाली हो सकते हैं। इस स्थिति में जून की शुरुआत से वाहन उत्पादन बंद होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी 19 मई को मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के अधिकारियों की उपस्थिति में दी गई थी। SIAM पिछले कई सप्ताहों से सरकार से आग्रह कर रहा है कि वह चीनी बंदरगाहों पर अटके मैग्नेट शिपमेंट तक भारतीय कंपनियों को पहुंच दिलाने में मदद करे। 

संगठन ने कहा है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो उत्पादन पर व्यापक असर पड़ेगा। रेयर अर्थ मैग्नेट इलेक्ट्रिक वाहनों की मोटरों, पावर विंडो, स्पीकर्स और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों में इस्तेमाल होते हैं। भारत का अधिकांश आयात चीन से होता है। अब चीन की नई पॉलिसी के तहत इन मैग्नेट के निर्यात के लिए कंपनियों को 'एंड-यूज सर्टिफिकेट' देना होगा, जिससे यह स्पष्ट हो कि मैग्नेट सैन्य उपयोग के लिए नहीं हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!