Thursday, 01 Oct 2026

चीन ने दिया बड़ा झटका! गोल्‍ड पर खास छूट की खत्म

मुंबई (02 नवंबर 25)। चीन का नाम दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं की लिस्ट में आता है। इस बड़े उपभोक्ता ने अचानक एक बड़ा फैसला लेकर वैश्विक सर्राफा बाज़ारों को चौंका दिया है। शनिवार 1 नवंबर से चीन ने सोने की बिक्री पर दी जाने वाली VAT छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि सोने के खुदरा विक्रेताओं को अब Shanghai Gold Exchange से खरीदे गए सोने को बेचने पर वैट की भरपाई करने की अनुमति नहीं होगी। अगर इसे आसान शब्दों में समझा जाए तो शंघाई एक्सचेंज से सोना खरीदने के बाद, चाहे वह सीधे बेचा जाए या आभूषणों, सिक्कों या औद्योगिक सामग्रियों के रुप में हो, अब इसके टैक्स छूट नहीं मिलेगी। यह चीन के Taxation में एक बड़ा बदलाव है। चीन ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब उसकी अर्थव्यवस्था सुस्त चल रही है, और रियल एस्टेट तथा मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर पहले जितनी ग्रोथ नहीं दिखा पा रहे हैं। वैट छूट हटाने से सरकार की कमाई बढ़ सकती है, लेकिन चीनी उपभोक्ताओं को सोने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे चीन में सोने की मांग कुछ हद तक कम हो सकती है। चीन की मांग और कीमतों में कोई भी बदलाव ग्लोबल मार्केट को तुरंत प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के इस नियम से भारत समेत दुनिया भर के गोल्ड मार्केट में दाम बढ़ने की आशंका है।

फिलहाल ग्लोबल गोल्ड प्राइस करीब $4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास है। कुछ विश्लेषकों का अनुमान है कि यह एक साल के भीतर $5,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। हाल ही में मुनाफावसूली के कारण MCX पर सोना 12,000 रूपये तक सस्ता होकर 1.20 लाख रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, हालांकि शुक्रवार को इसमें हल्की तेजी देखी गई थी। चीन के इस कदम से भारतीय बाज़ार में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!