Thursday, 01 Oct 2026

चीन ने लॉन्च किया पाकिस्तान का चौथा सैटेलाइट

उत्तरी शांक्शी (27 अप्रैल 26)। 'आतंकिस्तान' की छवि से घिरे पाकिस्तान ने अब अंतरिक्ष में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी है और इसमें उसका सबसे बड़ा सहारा बना है चीन। चीन ने पाकिस्तान का एक और सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जिससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और गहरी हो गई है। चीन ने उत्तरी शांक्शी प्रांत में स्थित ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शनिवार रात एक पाकिस्तानी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार PRSC-EO3 नामक इस उपग्रह को रात 8:15 बजे (बीजिंग समयानुसार) लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया और यह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंच गया। पिछले साल से अब तक चीन द्वारा प्रक्षेपित किया गया पाकिस्तान का यह चौथा उपग्रह है। चीन ने पिछले साल पाकिस्तान के तीन उपग्रह प्रक्षेपित किए थे। चीन पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान के उपग्रह प्रक्षेपित कर रहा है। इसके अलावा चीन के अंतरिक्ष मिशन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए चुने गए पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री 24 अप्रैल को यहां पहुंचे थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!