Wednesday, 30 Sep 2026

चीन में नए वायरस का खौफ! अस्पतालों में भीड़, श्मशानों में अलर्ट

बीजिंग (05 जनवरी 25)। चीन से एक बार फिर वैसी ही चिंताजनक खबरें आ रही हैं जैसी 2019 में कोरोना वायरस के उद्भव के समय आई थीं। इस बार ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने वहां हलचल मचाई हुई है। इस वायरस ने न केवल चीन के विभिन्न हिस्सों में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं, श्मशानों को अलर्ट पर रखा गया है, और कई क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HMPV एक आरएनए वायरस है, जो कोरोना वायरस की तरह ही हवा के माध्यम से फैलता है। यह खांसी, छींक, और संक्रमित सतहों के संपर्क से फैलने में सक्षम है। वर्तमान में यह वायरस बीजिंग, तियानजिन, शंघाई, झेजियांग, हेबेई और ग्वांगझू जैसे बड़े शहरों में फैल चुका है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पतालों में बेड की कमी दिख रही है। कई अस्पतालों में कॉरिडोर में भी बेड लगाए गए हैं। इन वीडियो और तस्वीरों की सत्यता पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि चीन के डिजीज कंट्रोल अथॉरिटी को इस वायरस ने कठिन स्थिति में डाल दिया है। यह वायरस उन लोगों के लिए बेहद खतरनाक है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है। यही वजह है कि इसे कोरोना वायरस से भी खतरनाक माना जा रहा है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!