चंडीगढ़ (29 अप्रैल 24)। चौकबॉल भले ही देश के लिए नया खेल है, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में प्लेयर्स को जोड़ने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। हैंडबॉल की तरह लगते इस खेल के नियम थोड़े अलग हैं लेकिन अपनी स्पीड और शैली के कारण यह सबको आकर्षित कर रहा है।
पंजाब में चौकबॉल को बड़े स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है। अभी पीएपी इंडोर स्टेडियम में इसकी नैशनल लेवल चैम्पियनशिप करवाई जा रही है जिसमें देश के 20 राज्यों से 200 से ज्यादा प्लेयर्स हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। चौकबॉल की पंजाब स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश बहल इस खेल को प्रमोट करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। बहल उम्मीद कर रहे हैं कि यह खेल जल्द ही एशियन गेम्स में शामिल होगा। ऐसे में अगर हम पहले ही इस खेल में मजबूत प्लेयर तैयार कर लेते हैं तो यह देश के लिए बड़े लेवल पर मैडल लाने का मौका प्रदान करेगा। भारत में यह बहुत से लोगों के लिए नया खेल है, लेकिन यह देश में काफी समय से खेला जा रहा है। इस खेल से संबंधित प्रतियोगिताएं देश में आयोजित हो चुकी हैं और इस वक्त भी 15वीं सब जूनियर और 14वीं जूनियर नैशनल चौकबॉल चैम्पियनशिप जालंधर में हो रही है। खिलाड़ी बहुत उत्साह से इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल के प्रति युवाओं में पाए जा रहे उत्साह को देखकर और चौकबॉल में भारत की संभावनाओं को देखते हुए ही इसे प्रमोट करने का ख्याल मन में आया। मेरे कुछ नजदीकि मित्र है जिनके जरिए मैं इस खेल से जुड़ा। अब एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इसे प्रमोट करने की मेरी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। (साभार:पंजाब केसरी)