नईदिल्ली (23 मई 24)। लोकसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान हो चुका है। छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसके लिए आज शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ता व पदाधिकारी की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 मई की शाम 6 बजे से छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध लग जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी। प्रचार अभियान खत्म होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों के सभी बाहरी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद न रहें। वहीं, कोई भी राजनीतिक दल वोट की अपील नहीं कर सकेगा और न ही कोई जनसभा और रैली कर सकेगा।