नईदिल्ली (14 अगस्त 26)। रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज नहीं सुनने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई आदेश देने और अपनी बात रखने के अधिकार के बीच की है। उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है और कांग्रेस छात्रों की आवाज के साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के खिलाफ वैचारिक लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को उठाती रहेगी।