Monday, 28 Sep 2026

छात्रों को झूठा कहने वाले हुए बेनक़ाब: जोशी

इंदौर (19 सितंबर 26)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से घबराई भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उनके नेता ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। इंदौर विधानसभा तीन के युवा नेता दीपक जोशी 'पिंटू' ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर में राहुल गांधी जी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' की लोकप्रियता से घबराई और हताशा व निराशा में डूबी भाजपा ने छात्रों को 'झूठा' कहकर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। 

पिंटू जोशी ने कहा कि इंदौर सहित प्रदेश और देश भर के छात्रों को 'झूठा' कहना भाजपा के अहंकार का परिचायक है। सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपा और उनके मदहोश नेता छात्रों, युवाओं और जेन जी का खुलेआम अपमान कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि भाजपा और उनके नेताओं को अपने इस कुत्सित प्रयास के लिए छात्रों, युवाओं और जेन जी से माफ़ी मांगनी चाहिए। 

पिंटू जोशी ने यह भी बताया कि भाजपा के नेता और उनके इशारे पर प्रशासन के नुमाइंदे स्कूल, कालेज और हॉस्टलों में जाकर छात्रों और युवाओं के साथ उनके संचालकों को भी डरा धमका रहे हैं। इससे साफ़ जाहिर है की भाजपा सरकार और उनके नेता माननीय राहुल गांधी जी की लोकप्रियता से किस तरह घबराए हुए हैं। जोशी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के कार्यक्रम में विध्न डालने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!