Sunday, 04 Oct 2026

जंगल में सुरंग बनाकर छिपता था आतंकी लजर

प्रयागराज (09 मार्च 25)। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कोखराज क्षेत्र में खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद अब एक सुरंग की खोज ने इलाके में हलचल मचा दी है। स्थानीय लोग यह दावा कर रहे हैं कि लजर मसीह ने इसी सुरंग में अपना ठिकाना बना रखा था। बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सकाढ़ा डायवर्जन प्वाइंट के पास से लजर मसीह को गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, लजर मसीह की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग यह कह रहे हैं कि आतंकी इस जंगल में अक्सर आता-जाता था और कभी-कभी यहां क्रिकेट भी खेलता था। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय कार से लजर मसीह के लिए खाने-पीने का सामान लाया जाता था। सुरंग के पास मिलने वाले खाने के बर्तनों और शराब की बोतलें इस बात का संकेत देती हैं कि लजर मसीह ने इस जगह का उपयोग लंबे समय तक किया था। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने सुरंग की जानकारी देने से इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि सुरंग नाले के अंदर बनी हुई है और इसकी लंबाई लगभग 5 मीटर बताई जा रही है। सीओ सिराथू, अवधेश विश्वकर्मा के अनुसार, लजर मसीह की गिरफ्तारी एसटीएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने की थी, लेकिन सुरंग के बारे में पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जांच जारी है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!