Monday, 28 Sep 2026

जनता इस बार इंडी गठबंधन को जिताने जा रही: तेजप्रताप

पटना (20 मई 24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम आज शाम को पटना पहुंचेगे और रात में राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद वो 21 मई को 2 जिलों सीवान और पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके बिहार आने से कोई फायदा होने वाला नहीं। वह पहले भी बिहार आए थे...बिहार और देश की जनता इस बार बहुमत से इंडिया गठबंधन को जीताने जा रही है। इधर, पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि उनके (बीजेपी) पास चर्चा करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और हम लोगों के मुद्दों के साथ हैं। हम महंगाई कम करने और गरीबी मिटाने पर चर्चा कर रहे हैं।


Tags:

Follow us

This question is not available..!