Saturday, 03 Oct 2026

जम्मू-कश्मीर में IED Blast, 2 जवान शहीद

अखनूर (11 फरवरी 25)। जम्मू के अखनूर में बॉर्डर सीमा के पास ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। इस दौरान 2 जवानों के शहीद होने की भी सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखनूर के लालेली में पोस्ट के नजदीक संदिग्ध आईईडी के ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। इस ब्लास्ट में 2 जवानों के शहीद हो जाने की खबर मिली है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। ब्लास्ट की हर एंगल से जांच की जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह एक आतंकी हमला भी हो सकता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!