श्रीनगर (29 अक्टूबर 24)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने सोमवार को उपराज्यपाल (एलजी) 4 नवम्बर 2024 को बुलाए गए मौजूदा यूटी विधानसभा के पहले सत्र के लिए प्रशासन को तैयार किया। इस सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सन्हिा द्वारा नर्विाचित सदस्यों को उद्घाटन भाषण दिया जाएगा। उधर विधानसभा सत्र को लेकर राजनीतिक दलों ने भी रणनीति बनाने में जुट गए हैं क्योंकि इस सत्र में उठने वाले मुद्दों पर पूरे जम्मू कश्मीर के नागिरकों की नजर रहेगी।
बैठक में विधानसभा सचिव के अलावा निदेशक संपदा, जम्मू/कश्मीर, निदेशक, आतथ्यि एवं प्रोटोकॉल, एसएसपी, सचिवालय सुरक्षा, महाप्रबंधक, जेकेटीडीसी और सूचना, आईटी और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रोटेम स्पीकर ने सूचना विभाग के अधिकारियों को सदन की कार्यवाही के कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों के लिए व्यवस्था सुनश्चिति करने और सत्र के दौरान स्पीकर और अन्य नर्विाचित प्रतिनिधियों के साथ परेशानी मुक्त बातचीत सुनश्चिति करने के लिए कहा।