Tuesday, 29 Sep 2026

जम्मू के युवक ने बनाया World Record

राजौरी (16 अप्रैल 25)। जम्मू के एक युवक ने दुनिया में राजौरी और भारत देश का नाम चमकाया है। उसने अपनी कड़ी मेहनत से वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज करवाया है। इस दौरान CM उमर ने भी राजौरी के युवक रीतिश स्याल को खुद पहुंचकर बधाई दी। जानकारी के अनुसार नौशहरा के रहने वाले रीतिश स्याल ने अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 400 किलोमीटर की मैराथन दौड़ मात्र 36 घंटे में पूरी कर इतिहास रच दिया है। इस अद्भुत उपलब्धि के लिए रीतिश का नाम गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।वहीं उसकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी स्वयं पहुंचे। इस अवसर पर ए.डी.सी. नौशहरा, तहसीलदार नौशहरा, बी.एम.ओ. डॉ. चंद्र प्रकाश, व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, पूर्व वाइस चेयरमैन विशाल गुप्ता, पूर्व पार्षद चमन स्याल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!