जम्मू (20 जुलाई 24)। पाकिस्तान जम्मू में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देश की ये नापाक हरकत कामयाब भी हुई है। इन सबके बीच अब सुरक्षाबलों ने जम्मू से आतंकियों के सफाये के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। सुरक्षाबलों का पूरा फोकस घाटी में घुसपैठ रोकने और आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से आतंक के सफाए के लिए 200 से ज्यादा वाहनों में सैनिक भेजे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जम्मू में एक्टिव आतंकी संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग, बातचीत के लिए हाईटेक गैजेट्स समेत अन्य सभी मदद मुहैया करा रही है। नेशनल डेस्कः पाकिस्तान जम्मू में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश में लगातार लगा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देश की ये नापाक हरकत कामयाब भी हुई है। इन सबके बीच अब सुरक्षाबलों ने जम्मू से आतंकियों के सफाये के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। सुरक्षाबलों का पूरा फोकस घाटी में घुसपैठ रोकने और आतंकियों के स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से आतंक के सफाए के लिए 200 से ज्यादा वाहनों में सैनिक भेजे गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना जम्मू में एक्टिव आतंकी संगठनों को हथियार, ट्रेनिंग, बातचीत के लिए हाईटेक गैजेट्स समेत अन्य सभी मदद मुहैया करा रही है।