Saturday, 03 Oct 2026

जयशंकर ने कतर के पीएम व ईरानी विदेश मंत्री से की बात

नईदिल्ली (07 अप्रैल 26)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन से फोन पर हाइ लेवल वार्ता की। इस बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव और उसके वैश्विक असर पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने माना कि मौजूदा हालात क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। भारत ने इस दौरान साफ कहा कि सभी विवादों को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।

कतर ने इस बातचीत में ईरान के हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं। खासतौर पर पानी, खाद्य और ऊर्जा से जुड़े अहम ढांचों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक बताया गया। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाला व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पूरी दुनिया के लिए अहम है। इस बीच, जयशंकर  ने ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास आराघची से भी बात की और मौजूदा हालात पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन ज़ाएद अल नाह्यान के साथ भी बातचीत की। लगातार हो रही इन कूटनीतिक बातचीतों से साफ है कि भारत स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!